नीमच जिले के कवि दुर्गेश राव को इंदौर में मिला "मालव रत्न अवॉर्ड, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मंत्री सिलावट सहित ये रहे मौजूद

Neemuch Headlines July 28, 2022, 10:55 pm Technology

इंदौर। राष्ट्रीय मासिक पत्रिका इंदौर धारा द्वारा लोकमाता अहिल्या की पावन जयन्ती पर ' मालव रत्न अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की ऐसी विभूतियों का सम्मान किया गया जो पर्यावरण एवं मानवहित में कार्यरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व राज्यमंत्री पं.योगेंद्र महंत, इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय, श्रीमन्त अभयसिंह राजे होलकर, पर्यावरणविद मंगलसिंह और उज्जैन के उद्योगपति लोकेन्द्र सिंह राजपूत थे। इसी कड़ी बीच गाँव भाटखेड़ी बुजुर्ग तह. मनासा जिला नीमच क्षेत्र के जाने माने कवि दुर्गेश राव को साहित्य क्षेत्र में 'मालव रत्न अवार्ड' दिया गया। इस सम्मान से कवि दुर्गेश राव को मालवा क्षेत्र का रत्न का दर्जा दिया गया है। इससे पूर्व कवि दुर्गेश राव को साहित्य क्षेत्र में कई सम्मान मिल चुके हैं।

जिसमें हिंदी सेवी सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, माँ वागेश्वरी सम्मान, श्रेष्ठ सम्पादक सम्मान, गुरु गोविंद सम्मान आदि कई सम्मान सम्मलित है। और साथ -साथ फिल्मी गीतकार सन्तोष आनन्द जी द्वारा भी श्रेष्ठ काव्यपाठ सम्मान से भी सम्मानित है।

कवि दुर्गेश राव ने दूरदर्शन चैनल पर भी अपने काव्यपाठ की प्रस्तुति दी है। करीब तीन वर्षों से संगम सवेरा साहित्यिक पत्रिका के सम्पादक है।

Related Post