प्रदेश की अधिकांश जनपदो पर भाजपा का परचम लहराना लोगो के मन मे भाजपा की रितीनिती एवं कार्यशैली पर विश्वास का परिणाम है- पूर्व विधायक दुलीचंद जैन

प्रदीप जैन July 28, 2022, 8:47 am Technology

सिंगोली। आज प्रदेश मे सम्पन्न हुए जनपद अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के चुनाव मे प्रदेश की अधिकांश जनपद पंचायतो पर भाजपा की पताका लहराने को प्रदेश की जनता का भाजपा रितीनिती और कार्यशेली मे विश्वास का परिणाम बताते हुए नीमच जिले के वरिष्ठ नेता एवं जावद क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने आज निर्वाचित हुए सभी भाजपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। जैन ने बताया की आज आये परिणामो मे नीमच जिले की नीमच एवं जावद जनपद पर भाजपा का फिर से परचम लहराया है। जो सभी के लिए हर्ष का विषय है आपने यह भी कहा की ये जीत भाजपा के कार्यकर्ताओ की मेहनत का रंग है। तथा जिले के तीनो विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीप सिंह परिहार, माधव मारू, सासंद सुधीर गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के सफल नेतृत्व का परिणाम है। जैन ने कहा की देश एवं प्रदेश की जन हितेशी सरकारे आमजन के कल्याण हेतू अनेक योजनाओ के माध्यम से जनता की सेवा कर रही है आज जो नतीजे सामने आये ये उसी का परिणाम है।जैन ने यह भी कहा की पुरे देश मे आमजन का भाजपा के प्रति विश्वास निरन्तर बढ़ता जा रहा है।

Related Post