नीमच । नीमच जिले के नीमच जनपद एवं जावद जनपद में कल अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए इसमें दोनों स्थानों पर भाजपा, भारतीय जनता पार्टी की शारदा बाई पति मदनलाल धनगर नीमच जनपद पंचायत में अध्यक्ष चुनी गई। इन्हें 25 मे से 14 मत प्राप्त हुए एवं जनपद पंचायत नीमच में अध्यक्ष की कुर्सी इन्हें प्राप्त हो हुई। कांग्रेस की कैलाशी बाई जाट को 11 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नीमच में भाजपा की अध्यक्ष मनोनीत हुई। वही जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के गोपाल चारण विजयी हुए। ये 25 मे से 18 वोट प्राप्त करने में सफल रहे। एवं कांग्रेस की मंजू देवी पवन कुमार धाकड़ को केवल 7 वोट ही प्राप्त हुए। इस प्रकार नीमच और जावद दोनों जगह भाजपा के जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए।