Latest News

भगवान श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के मंदिरो पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरियाली अमावस्या मनाई जायेगी

विनोद पोरवाल July 27, 2022, 12:45 pm Technology

कुकडेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर में हरियाली अमावस्या को हर घर व मंदिरो में धार्मिक महोत्सव अनुष्ठानों के साथ ही बड़े हर्षोल्लास के साथ मनेगी इसी प्रकार महादेव मंदिर से लगे अति प्राचीन व रमणीय स्थल श्री देवनाथ जी महाराज की जीवित समाधि स्थल आण आश्रम पर परंपरागत मनने वाली हरियाली अमावस्या को आश्रम पर विराजित संत श्री राजनाथ जी महाराज के सानिध्य में श्री देवनाथ जी महाराज का रुद्राभिषेक पूजन महाआरती व प्रसाद वितरण होगी।

इसी प्रकार श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पर भी अभिषेक पूजन प्रसाद वितरण के साथ भजन कीर्तन कई मंदिरों में होंगे तो हरियाली अमावस्या को कई जगहों पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हरियाली अमावस मनेगी इसी क्रम में समीपस्थ डंडेरी चारभुजा में भी नगर एवं आसपास के लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर पिकनिक मनाई जाती है।

वही जुना शैषा अवतार मंदिर, नया खाकर देव, फुलपूरा, वारह बाबजी, आमद गोराजी, चोरा के चारभुजा भदाना, खो वाली नारसिंग माता मंदिर ऐसे कई स्थानों पर हरियाली अमावस्या की धूम रहेगी।

Related Post