Latest News

चोरो के हौसले बुलंद, डीकेन चोकी के आस पास अभी तक कई चोरिया हुई, पुलिस प्रशासन की लापरवाही से वाहन चोर सक्रिय ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप पढ़े खबर

राकेश चारण July 24, 2022, 8:23 pm Technology

डीकेन। गत दिवस 22-23 की रात्रि मे वार्ड -6 पुरानी नगर पंचायत के पिछे वाटर प्लांट के बहार खड़ी अल्टो 800 MP 44 CA 5479 कुणाल/पंकज तिवारी की कार के फाटक लोक तोड़ कर वायरिंग काट कर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन कार स्टार्ट नहींं होने से चोर ले जाने मे असफल रहे। पुलिस की लापरवाही के चलते चोरो के होसले बुलंद है। अल्टो 800 के चोरी मे असफलता पर आज रात्रि को पुनः पुलिस चौकी से मात्र 500 मिटर की दूरी पर स्थिति व्रंदावन ढाबा संचालक सावरा गुर्जर की घर के सामने खड़ी कार क्रेटा RJ 09 CC 7103 को मेन रोड़ से चोरी कर फरार हो गये। कुछ समय पहले भी पुलिस चौकी के पास मे से आधी रात को एक महिंद्रा ट्रैक्टर चौरी हो गया था। तब भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी। पुलिस चौकी के आस -पास चौरी की वारदात कर चोर, पुलिस को ठेंगा बता रहे हैं। ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाले तो बस रात्रि के अंधेरे में ट्रक वालों के चक्कर में घुमते दिखाई देते है। नगर सुरक्षा से इनका कुछ भी लेना देना नहीं। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से चोरो के भी होसले बुलंद है। जिला प्रशासन द्वारा जल्दी ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो चोरो के इसी प्रकार हौसले बुलंद रहेंगे।

Related Post