राजस्थान के धरियावद में दो अलग अलग महिलाओं नेट में बंधी लाशें पानी में तैरती मिली, दोनों महिलाओ की नहीं हुई शिनाख्त, पढ़े पूरी खबर

Neemuch Headlines July 16, 2022, 7:01 pm Technology

प्रतापगढ़। जिला प्रतापगढ के वृत धरियावद के थाना धरियावद में दिनांक 08.07.2022 को सूचना मिली कि हादडिया एनीकट नाले में महिला की लाश प्लास्टिक की नेट में बॉध कर नाले में डाली हुई पड़ी है।

जिस पर थानाधिकारी धरियावद ब्रजेश कुमार पु.नि., इश्वरलाल सउनि प्रकाशचन्द हैड कानि., मौके पर पहुचें तो हादडिया ऐनीकट ग्राम पंचायत पिपलीया के नाले में एक अज्ञात महिला की लाश प्लास्टिक के नेट में बॉधी हुई मिली। जिसकी आस पास के गॉव वालो व राहगीरों से सकूनत तस्दीक करवानी चाही मगर पहचान नहीं हो सकी।

उसी दिन सुचना मिली कि पूंगा तालाब से आगे नारसिंग माता मन्दिर के पास बने एनीकट मे एक अज्ञात महिला की लाश तैर रही है। सूचना पर थानाधिकारी देवगढ़ छबीलाल उ.नि., प्रतापसिंह सउनि, मनोहरलाल हैड कानि, मय जाप्ता के संदीप कुमार कानि., मौके पर पहुचें तो नारसिंह माता मन्दिर के पास बने एनीकट के बरसाती पानी मे ग्राम पूंगा तालाब की सरहद मे स्थित एनीकट मे भरे बरसाती पानी मे एक अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली।

उक्त दोनो महिलाऔं कि लाश नेट में बांधकर सडक किनारे से नाले में गिराया जाना प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। उक्त महिला मृतकाओं के संबंध में कोई गुमशुदगी/परिवाद/प्रकरण दर्ज है तो थानाधिकारी धरियावद व थानाधिकारी पुलिस थाना देवगढ़, अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला प्रतापगढ पर अवगत करावें ताकि अज्ञात महिला की शिनाख्तगी की जा सके।

हुलिया मृतका प्रथम :-

इकरा बदन गेहूआ रंग, कद करीब साढ़े पॉच फिट, उम्र करीब 25.30 साल। गोल गले की टी शर्ट रगं गहरा नीला छोटी आस्तीन की। टी शर्ट के उपर comfort lady लिखा हुआ है। गहरा हरे रंग का ट्राउजर जिसके दोनों तरफ इस्लाटिक लगा हुआ हो। दोनों कानों में सोने के टॉप्स पहने हुये गले में तूलसी की माला पहनी हुई है।

हुलिया मृतिका द्वितीय :-

गठीला बदन गेहूआ रंग, कद करीब साढ़े पॉच फिट, उम्र करीब 30-35 साल। गुलाबी/लाल कलर का सलवार, ब्रा नहीं पहने हुए है, गुलाबी कलर की चुन्नी, लाल कलर का स्टॉल साथ मे है। दाहिने हाथ की अंगुली मे पीतल अथवा तांबे की अंगुठी, तथा बांए हाथ की कलाई मे धातु की चुड़ी व एक अंगुली में अंगुठी पहने हुए है। दांए पैर मे चॉदी की पायजेब पहने हुए है। मृतका का चेहरा साफ नहीं होकर स्पष्ट नहीं है।, लाल कलर का स्टॉल साथ मे है।

उक्त महिलाओ के बारे में जो भी जानकारी मिले कृपया ब्रजेश कुमार टी आई धरियावद के मोब. नम्बर 9414056071, 02950- 270023 या पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला प्रतापगढ़ 01478-222065, 222255 पर संपर्क करे।

Related Post