Latest News

अष्ठानिका पर्व धूमधाम से मनाया गया

प्रदीप जैन July 13, 2022, 9:22 pm Technology

सिंगोली। यहाँ आध्यात्मिक सत्पुरुष श्रीकानजी स्वामी के मंगल प्रभावना योग में नवनिर्मित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रातः काल जिनेन्द्र प्रक्षाल एवं कल्पद्रुम महामण्डल विधान सम्पन्न हुआ। पण्डित अंकुरजी शास्त्री खड़ैरी के सान्निध्य में प्रातः समयसार, दोपहर पुरुषार्थ सिद्धि उपाय एवं रात्रि में कर्मसिद्धांत विषय पर सारगर्भित व्याख्यानों हुए इसके उपरान्त अनेक रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सायंकाल बालकक्षा एवं जिनेन्द्र भक्ति का आयोजन हुआ।

Related Post