अठाना। नगर परिषद अठाना के सेवाभावी कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यवहार के धनि डॉक्टर मुकेश दुबे का केवल वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे अठाना क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रो में सेवा भावना को देखकर हर कोई उनके इस व्यवहार का कायल हो जाता है, और भारतीय जनता पार्टी ने भी उनकी इसी सादगी अपनेपन और व्यावहारिकता को देखते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंचला देवी को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है पूरे अठाना क्षेत्र में डॉक्टर मुकेश दुबे एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्हें वार्ड की जनता पार्टी के उम्मीदवार ना मानते हुए अपना व्यक्तिगत एवं पारिवारिक सदस्य मानते हुए उन्हें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद दे रही है। निश्चित तौर पर यह क्षेत्र की जनता का भरोसा और विश्वास है जो उन्हें लगातार आगे बढ़ा रहा है श्रीमती चंचला देवी के जनसंपर्क के दौरान जनता उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त करके चल रही है, दीन दुखियों की मदद के लिए दिन रात दौड़ने वाले ऐसे व्यक्ति को आखिर जनता क्यों ना पसंद करें चुनाव तो केवल हफ्ते 15 दिन का खेल होता है परंतु कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो वर्षों से जुड़े होते हैं, और ऐसा ही रिश्ता श्रीमती चंचला देवी डॉ मुकेश दुबे ने क्षेत्र में बना रखा है। वहीं श्रीमती चंचला देवी भी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा सादगी के साथ खड़ी रहती है। श्रीमती चंचला देवी डॉ मुकेश दुबे ने वार्ड क्रमांक 7 की जनता से आने वाली 13 जुलाई को कमल के निशान पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर जनता होने आशीर्वाद देती है तो निश्चित तौर पर यह उनकी नहीं जनता की जीत होगी और क्षेत्र में विकास निरंतर जारी रहेगा।