श्रीमति चंचलादेवी डा.मुकेश दुबे, सेवा और मानवता की मिसाल, पीड़ित मानवता की सेवा में आगे रहने वाले को जनता का भरपुर समर्थन

Neemuch Headlines July 10, 2022, 11:47 am Technology

अठाना। वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद पद हेतु भाजपा के लिए अधिकृत उम्मीदवार के रूप में श्रीमती चंचलादेवी डॉ मुकेश दुबे मैदान में उतरी हैं।

आपको बता दे कि चंचला देवी एक साधारण और पारिवारिक महिला होकर वार्ड की समस्याओ को भलीभांति समझते हैं। वही डॉ. मुकेश दुबे भी वैश्विक महामारी में जन जन के बीच अपनी सेवाएं देकर लोगों के जीवन को बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्ति हैं अठाना क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो उनके व्यवहार और अपनत्व का गुणगान ना करता हो, ऐसे सरल स्वभाव के व्यक्ति अगर जनता की सेवा के लिए उतरते हैं तो निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास को कोई नहीं रोक सकता और यह बात खुद भारतीय जनता पार्टी भी अच्छी तरह से जानती है।

इसी वजह से श्रीमती चंचलादेवी डॉ. मुकेश दुबे एक प्रबल दावेदार के रूप में अठाना वार्ड नंबर 07 से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रही है। हालांकि यहां पर डॉक्टर दुबे का व्यक्तिगत स्नेह जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें क्षेत्र में आगे बढ़ाता जा रहा है, वहीं के प्रतिनिधियों में भी इस बात का डर है कि निश्चित कांटे की टक्कर है।

वार्ड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए श्रीमती चंचलादेवी डॉक्टर मुकेश दुबे एकदम सटीक चेहरा है, जो पीड़ित मानवता के लिए हमेशा खड़े रहते हैं ऐसे में अगर एक जिम्मेदारी का पद उन्हें मिलता है तो निश्चित तौर पर वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी और यह बात खुद वार्ड वासी भी मीडिया के सामने रख चुके हैं। श्रीमती चंचला देवी ने कहा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिलता है। क्षेत्र के विकास में बहुमुखी योगदान देंगी, क्योंकि अगर विजयश्री मिलती है तो यह उनकी अकेले की नहीं बल्कि पूरे वार्ड की जीत है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ रही है चुनाव जनता लड़ रही है और चिंता ही जनता के प्रतिनिधि को जीत आएगी श्रीमती चंचला देवी ने वार्ड वासियों से आने वाली 13 जुलाई को कमल के निशान पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाकर अपना आशीर्वाद देने का निवेदन किया है। वे वार्ड की जनता के हित के लिए जी जान लगा देंगे। क्षेत्र के लोगों के लिए वह हर पल संघर्षशील रहेंगे।

Related Post