Latest News

नीमच भरभड़िया रोड पर दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल सवार 2 युवको की मौके पर मौत अन्य घायल पढ़े खबर

वीरेंद्र पाटीदार July 10, 2022, 9:02 am Technology

नीमच। आज सुबह सवेरे भरभड़िया रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां तेज रफ्तार बाइक खाई में जा गिरी, जिसमे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक और इनके साथी भी घायल हो जाने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि शोरूम चौराहे के समीप रहने वाले स्वयं मूलचंदानी नामक युवक अपने दोस्त चित्रांश खिंची और चेतन्य गुलाटी निवासी सिटी रोड के साथ घूमने निकला था। लेकिन बाइक के फिसल कर खाई में गिर जाने की वजह से स्वयं व चित्रांश की मौके पर ही मौत हो गई, जिस बाइक से ये एक्सीडेंट हुआ उसका न MP 44 ML 4471 है ,ये हादसा पिनेकल स्कूल के आगे भरभड़िया रोड पर होने की सूचना मिली है,बताया जा रहा है कि मृतक युवको के परिजनों को खबर दे दी गई हैं वही पुलिस भी मौके पर पहुची है।

Related Post