त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रही ऐतिहासिक टक्कर और जीत की महा समीकरण जनपद,जिला पंचायत और सरपंच में इन्होंने मारी बाजी देखे पूरी लिस्ट

Neemuch Headlines July 8, 2022, 9:49 pm Technology

नीमच। मनासा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत त्रिस्तरीय चुनाव निर्वाचन में बड़ी कशमकश और कांटे की टक्कर के बीच 90% मतदान के बाद बड़े ही हैरतअंगेज आंकड़े सामने आए।

सबसे बड़ी बात कई जगहों पर भाजपा तो कई जगहों पर कांग्रेसी तो कई जगहों निर्दलीयों ने अपने पांव जमा कर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की और वही इस जीत के बाद चुनावी समीकरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

वही अगर जिला पंचायत की अगर हम बात करें तो जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 08 से दिनेश परिहार और श्याम वसीटा में कांटे की टक्कर रही जिसमें श्याम वसिटा (अल्हेड) 10000 वोटों से विजय रहे। Neemuch Headlines जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 08 से भी श्रीमती सीताबाई गंगाराम कच्छावा (उंचेड़) 1162 वोटों से विजय रहे, जनपद में बरखेड़ा देव से कन्हैयालाल पाटीदार जीते। तो सरपंच के आंकड़े भी कम चोकाने वाले नहीं आये।

सर्वप्रथम अल्हेड से आनंद श्रीवास्तव 1551 वोटों से विजय रहे। अचलपुरा पंचायत से छगनलाल मालवीय 36 वोट से जीते। बालागुड़ा वार्ड क्र 17 में अनिल पाटीदार 29 वोट से जीते। (नीमच हेडलाइंस अपडेट) ग्राम पंचायत डांगडी से चिंटू बना जीते।

सनावदा पंचायत में पपीता बाई आशीष पाटीदार (छोटू) 26 मतों से विजय। लिम्बावास से मागीलाल पोरवाल 83 वोट से जीते। ग्राम पंचायत सांडिया मे मंजू दिनेश पुरोहित विजयी रहे। नलखेडा से कमलेश मोड 296 वोट से विजयी। ग्राम पिपलिया रावजी से लोकेंद्र भाटी 700 वोट से जीते। ग्राम पंचायत सेमली ईस्तमुरार से मूलचंद पाटीदार विजय हुए।

ग्राम पंचायत बगड़िया जागीर से रघुवीर शर्मा 720 वोटों से विजय हुए। बावड़ा से दशरथ पाटीदार 160 वोटों से जीते। (नीमच हेडलाइंस अपडेट) ग्राम पंचायत पिपलिया सिंगाडीया से संपत भाई रामलाल रावत 210 मतों से विजय। ग्राम पंचायत जमुनिया रावजी से कारीबाई पति रामप्रसाद माली 200 वोट से जीते। ग्राम पंचायत जालिनेर से गंगाराम धनगर 365 वोट से विजय। चपलाना में गणपत कुशवाह विजय। देवरान से वीरेंद्र पाटीदार फूलपुर पंचायत से भारत सिंह, बरलाई से हन्नुबाई सुनील पाटीदार विजय।

लोडकिया से गोपाल मोगिया 178 वोट से विजयी, कचोली से मदनलाल उपाध्याय जीते।आतरी माताजी से विष्णु प्रसाद मेघवाल सरपंच विजय। ढाकनी से राजू विश्वकर्मा जीते। (नीमच हेडलाइंस अपडेट) कुंदवासा से राकेश बामणिया विजय, बड़कुवा में शंकर गुर्जर 146 वोटों से जीते। गांव चुकनी में अम्बाराम पाटीदार 51 वोट से विजय। टकरावद सरपंच जमकलाल पाटीदार जीते। पिपलीया विशनया से बालमुकंद पाटीदार जीते। कनघट्टी से महेश पाटीदार 300 मतों से आगे। बनी से विजय कुमार पाटीदार जीते। उमरिया ग्राम पंचायत से विष्णु पाटीदार जीते। ग्राम पंचायत देंथल से दिलीप पिता हिरालाल जीते।

ग्राम पंचायत रावतपुरा से सुरेश मथुरालाल जीते। (नीमच हेडलाइंस अपडेट) ग्राम पंचायत ऊँचेड़ से लीलाबाई राजमल नागदा 53 वोट से जीते। आकली से प़हलाद सिसोदिया विजय। भमेसर से पुरालाल पोरवाल विजय।

नोट- उक्त रिकॉर्ड सूचना के आधार पर अंतिम सूची के आधार पर इनमें फेरबदल हो सकता है।

Related Post