निकाय चुनाव को लेकर सासंद और जिलाध्यक्ष ने भाजपा के लिए मांगे वोट, सांसद गुप्ता ने कहा भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए भाजपा को चुने

प्रदीप जैन July 8, 2022, 5:40 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं क्षैत्रिय सासंद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समंदर पटेल ने आज वार्ड क्रमांक 1 से नगर के मुख्य बाजार मे होते हुए नगर मे जन सम्पर्क कर भाजपा उम्मीदवारो को विजय बनाने का आह्वान करते हुए देश और प्रदेश मे विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोडने की बात कही और भाजपा के लिए वोट मांगे।

सासंद और जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित भाजपा नेताओ का जगह जगह फुल माला और साफे से स्वागत अभिनंदन किया गया।

वार्ड क्रमांक 9 मे भाजपा उम्मीदवार निशांत जोशी के कार्यालय का शुभारंभ कर नुक्कड सभा को संबोधित किया :-

नगर निकाय चुनाव को लेकर सासंद सुधीर गुप्ता ओर जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, समंदर पटेल ने सिंगोली नगर मे भाजपा के पक्ष मे वातावरण बनाते हुए चुनावी माहौल को भाजपा मय बनाने का काम किया साथ ही वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा उम्मीदवार निशांत जोशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया तथा इस अवसर आयोजित नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया की देश की आजादी के 75 वर्षो मे 6 वर्ष अटल जी के ओर 8 वर्ष वर्तमान मोदी सरकार के छोड़कर आप विकास को तराजु मे तोल ले किसका पलडा भारी आप खुद देख लेगे भाजपा के 14 वर्षो का काम कांग्रेस के 61 वर्षो के काम पर बहुत भारी पड़ेगा।

इसलिए आप सभी से अपील करने आया हुं की राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए ओर भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए भाजपा को चुने और नगर के पन्द्रह के पन्द्रह वार्ड भाजपा की झोली मे डाले ओर विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोडे, सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा की भाजपा जो कहती वो करके दिखाती है जितने भी वादे जनता से किए वो सब पुरे करने का काम भाजपा निरन्तर कर रही है इसलिए जनहित और जन कल्याण के लिए नगर निकाय के चुनाव मे भाजपा के उम्मीदवारो को अधिक से अधिक मतो से विजय बनाए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, सहित पन्द्रह ही वार्डो के उम्मीदवार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने किया ओर आभार निशांत जोशी ने प्रकट किया।

Related Post