निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल नजर आने लगा, उम्मीदवारो के चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही चुनावी हलचल हुई तेज, सिंगोली क्षेत्र में कई जगह त्रिकोणीय मुकाबला

प्रदीप जैन July 8, 2022, 12:15 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर मे अब चुनावी माहौल अपने यौवन पर नजर आने लगा है। नगर के अधिकांश वार्डो मे भाजपा कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीय उम्मीदवारो के चुनाव कार्यालय खुल गए है। ओर चुनाव कार्यालय खुलते ही वार्डो के कार्यकर्ताओ के लिए चाय नाश्ते का भरपूर प्रबंध उम्मीदवारो की ओर से देखने को मिल रहा है।

नगर निकाय चुनाव मे भाजपा ओर कांग्रेस अपनी पुरी ताकत के साथ मैदान मे हे तो निर्दलीय होकर चुनाव लड़ रहे बागी उम्मीदवार भी चुनावी माहौल बनाने मे कही कम पड़ते दिखाई नही दे रहे है। नगर के कुल 15 वार्डो मे से 6 वार्डो मे भाजपा ओर कांग्रेस मे सिधा मुकाबला हे तो 9 वार्डो मे भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार मैदान मे होने से चुनाव बहुत रोचक हो गया है।

जिन वार्डो मे भाजपा ओर कांग्रेस मे सीधा मुकाबला है उनमे वार्ड क्रमांक 3,4,7,11,13,14, हे।

तथा वार्ड क्रमांक 1,2,5,6,8,9,10,12,15 मे बहुकोणिय मुकाबला बना हुआ है। नगर निकाय चुनाव इस बार पुरी तरह अलग हटकर हो रहा है। हर वार्ड का मतदाता अपना राज ओर अपने मन की इच्छा अपने मन मे छुपा कर चुनाव की हर रंगत पर पुरी निगाह रखे हुए है।

चुनाव मे कौन कीस पर भारी है यह कयास लगाना बढ़ा कठीन लग रहा है। मतदाता इस बार खुलकर किसी की बात नही करते हुए इस बार सबकी सुनना और मन की करने वाली तर्ज पर दिखाई दे रहा है जिसके कारण उम्मीदवारो की बैचैनी बढ़ी हुई है। अभी तक निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा नेता चुनाव प्रचार के लिए नही आना भी लोगो के मन मे अनेक प्रश्न पैदा कर रहा है। आखिर क्या कारण है जो दोनो ही दलो के नेताओ ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारो को उनके हाल पर छोड़ दिया है। नगर निकाय चुनाव मे हर बार की तरह दोनो ही दलो का संगठन स्तर का कोई ताना बाना नजर नही आ रहा है। ना ही कोई खास चुनावी रणनिती इस चुनाव मे दिखाई दे रही है। ओर तो ओर अभी तक दोनो दलो का नगर विकास को लेकर कोई घोषणा पत्र तक जारी नही हुआ जो भी नगर मे चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या इस बार का चुनाव बिना किसी ऐजेण्डे के साथ ही लड़ा जावेगा या फिर दोनो ही दल नगर विकास का कोई ऐजेण्डा अपने घोषणा पत्र के माध्यम से लेकर आएगे कुल मिलाकर इस बार का चुनाव पुरी तरह दिशा हिन होकर लड़े जाने वाला चुनाव लग रहा है।

निर्दलीय उम्मीदवारो ने उड़ा रखी है दलीय उम्मीदवारो की नींद :-

नगर के अधिकांश वार्डो मे चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारो ने भाजपा ओर कांग्रेस दोनो के उम्मीदवारो की नींद उड़ा कर रख दी है। चुनावी माहौल मे मुकाबला जबरदस्त दिखाई दे रहा है।

नगर की सरकार किसकी होगी कुछ भी कहना बैमानी होगा :-

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए यह कह पाना बड़ा मुश्किल है की इस बार नगर की सरकार किसकी बनेगी भाजपा ओर कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना दमखम दिखाने मे पिछे नही है। इसलिए नगर की सरकार कोन बनाएगा कुछ कह पाना संभव नही है। नगर निकाय चुनाव मे चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष मे बनाने की दृष्टि से शुक्रवार दोपहर तक भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं क्षैत्रिय सासंद सुधीर गुप्ता एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के सिंगोली आने की जानकारी मिली है। भाजपा नेताओ द्वारा वार्ड नंबर 9 मे भाजपा उम्मीदवार निशांत जोशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने की भी जानकारी हासिल हुई है।

सासंद और जिलाध्यक्ष के आने से भाजपा मे उत्साह का संचार होगा :-

नगर निकाय चुनाव मे कोई बड़े नेता के नही आने के कारण निरशता का वातावरण बना हुआ था जो आज सासंद सुधीर गुप्ता और जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के आने से भाजपा मे जोश और उत्साह का वातावरण बनायेगा।

कांग्रेस को भी अपने बड़े नेताओ के आने का इन्तजार :-

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस खेमे मे भी उत्साह और जोश के संचार की आवश्यकता महसूस हो रही है और अपने बड़े नेताओ के आने का इंतजार सभी उम्मीदवारो को है ताकी उनके आने से कुछ उर्जा ओर जोश कार्यकर्ताओ मे पैदा हो सके। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक चुनावी माहौल उम्मीदवारो के अपने अपने स्तर पर बना हुआ है। आगे क्या होता हे और कोन किस पर भारी पड़ेगा यह आने वाला समय ही बता पायेगा।

Related Post