जावद में आज होगा विभिन्न जगहों पर कांग्रेस कार्यालय का उद्धघाटन

Neemuch Headlines July 7, 2022, 7:29 am Technology

जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अहीर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ (काला) ग्वाला ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 जुलाई 2022 को मतदान होना है। इस हेतु जावद नगर के विभिन्न वार्डो का उद्धघाटन 7 जुलाई 2022 को होना है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार अहीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल झाड़ोतिया एवं नगर परिषद जावद के पुर्व उपाध्यक्ष प्रतिनीधी रमेशचन्द्र ग्वाला एवं वार्ड के वरिष्ठजन की अध्यक्षता में वार्ड 8 शाम 06.00 बजे, वार्ड 3 शाम 06.30 बजे, वार्ड 1 रात्रि 07.00 बजे, वार्ड 10 रात्रि 07.30 बजे, वार्ड 11रात्रि 08.00 बजे, वार्ड 2 रात्रि 8.30 बजे में होगा। इस अवसर पर जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ काला ग्वाला, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, युवा कांग्रेस नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेलेन्द्र सोनी एवं कई कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

वार्डो के प्रत्याशियो ने समस्त कांग्रेसजन एवं मतदाता गण से विनम्र अनुरोध किया है उद्धघाटन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाए।

Related Post