Latest News

संस्था बी.आर. फाउंडेशन के नीमच जिलाध्यक्ष के 27 वे जन्मदिन के अवसर पर लगाए 27 पौधे लगाये

Neemuch Headlines July 5, 2022, 3:19 pm Technology

मनासा। सामाजिक संस्था बि.आर. फाउंडेशन के नीमच जिला अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय के। 27वे जन्मदिन के अवसर पर संस्था द्वारा चलाए जा रहा।

अभियान मेरा पौधा मेरी कक्षा जिम्मेदारी सीजन 4 के तहत 27 पौधों का मालवील समाज धर्मशाला भादवा माता परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं संस्था पदाधिकारियों और आम लोगों से भी अपील करती है कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर वृक्षारोपण करें और मानव सेवा के लिए रक्तदान भी करें।

संस्था निरंतर 3 सालों से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं कार्यक्रम में विशेष तौर पर संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, प्रदेश सचिव दीपक राठौड़,प्रदेश मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल सोलंकी,मंदसौर जिला सचिव दशरथ चौहान, नीमच जिला उपाध्यक्ष समीर मंसूरी, मनासा सचिव मनोज राव,सह सचिव समीर मंसूरी, मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान, रामनिवास पिचोलिया आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान द्वारा दी गई।

Related Post