भाजपा ओर कांग्रेस के दिग्गजो को करना पड़ रहा बागियो से जबरदस्त सामना, नगर के 9 वार्डो मे बागी भी पुरे दम से कर रहे जोर अजमाइस

प्रदीप जैन July 2, 2022, 11:24 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय के चुनाव को लेकर अब वार्डो मे चुनावी माहौल धीरे धीरे बनने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारो के अलावा नगर के 9 वार्डो मे निर्दलीय उम्मीदवारो ने अधिकृत उम्मीदवारो की चुनावी गणीत बिगाड़कर रख दिया है।

हम बात करे वार्ड क्रमांक 1 की तो यहा पर भाजपा ने दीपा सुभाषचंद्र शर्मा तो कांग्रेस ने शकिना बानो को मैदान मे उतारा हे वहि सुविधा जैन, ओर फरीदा बी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे खड़े होकर मुकाबले को कांटे का बना दिया है। हम बात करे वार्ड क्रमांक 2 की तो यहा पर भाजपा ने मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड को मैदान मे उतारा हे तो कांग्रेस ने अरविंद विश्नोई को मैदान मे उतारा हे यहा भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप पूर्व पार्षद पति शम्भूलाल सुतार, रफीक निलगर, ओर निलेश लबाना ने ताल ठोक कर मुकाबले को रोचक बना दिया है।

वार्ड क्रमांक 3 यहा पर भाजपा ने लता मनोज कुमार तो कांग्रेस ने सोनम कमल किशोर नायक को मैदान मे उतारकर मुकाबले को आमने सामने का बनाए हुए है। वार्ड क्रमांक 4 मे भाजपा ने संतोष संजय सुतार तो कांग्रेस ने रेखा सत्यनारायण वैष्णव को मैदान मे उतारा है और यहा भी मुकाबला आमने सामने का ही है। वार्ड क्रमांक 5 नगर का सबसे चर्चित वार्ड होकर यहा पर भाजपा की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जैन बगड़ा मैदान मे हे तो कांग्रेस की ओर से वार्ड के स्थानिय युवा नरेंद्र धाकड़ को मैदान मे लाकर मुकाबले को जोरदार बना दिया ज्ञात रहे इस वार्ड मे भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के अलावा भाजपा के तीन बागी निर्दलीय उम्मीदवार ओर मैदान मे ताल ठोक कर खड़े है उनमे ओमप्रकाश पाराशर, श्याम लाल धाकड़, रमेशचन्द्र धाकड़ भी मैदान मे डटे हुए होकर मुकाबले को जोरदार बनाते हुए पुरे नगर की निगाह वाला बना दिया है।

वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा ने पूर्व पार्षद सुनील सोनी तो कांग्रेस से मनोज प्रजापत को मैदान मे उतारा है यहा पर भी भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राधेश्याम तेली ने ताल ठोक कर सबको सोचने पर मजबूर करते हुए मुकाबले को रोचक बना दिया है। वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा की ओर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता राजकुमार मेहता तो कांग्रेस की ओर से सुशीला सत्यनारायण विश्नोई मैदान मे है यहा भी मुकाबला आमने सामने का बना हुआ है।

वार्ड क्रमांक 8 मुस्लिम बाहुल्य वार्ड हे यहा भाजपा ने कोशल व्यास तो कांग्रेस ने पूर्व पार्षद ओर पूर्व सदर जमील मेव को मैदान मे उतारा है तो कांग्रेस के बागी निसार पठान, ओर अकरम ठेकेदार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूपे ताल ठोक कर सबकी गणीत बिगाड़कर रख दी है। वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा ने पूर्व नगर अध्यक्ष निशांत कैलाश जोशी तो कांग्रेस ने युवा नेता राजेश भण्डारी को मैदाने उतारा है यहा भी भाजपा के बागी उम्मीदवार के रूप मे आशीष तिवारी तो कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के रूप अशोक शर्मा ने ताल ठोक कर मुकाबला तगड़ा बना रखा है। वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा ने मिनाक्षी हेमराज धारवाल तो कांग्रेस ने अंतिम बाला शर्मा को मैदान मे उतारा है यहा भी भाजपा के बागी सीमा कान्हा जंगम ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवा रखी है। वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा ने लीना विकास सेन तो कांग्रेस ने सोनम मोनू चौधरी को मैदान मे उतारा है यहा मुकाबला आमने सामने का ही है।

वार्ड क्रमांक 12 नगर का सबसे हाॅट वार्ड बना हुआ है क्योकी यहा से भाजपा ने भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम को मैदान मे उतारा वही कांग्रेस ने अपने साधरण कार्यकर्ता दिलीप भरत शर्मा को मैदान मे उतारकर भाजपा के हाथो सीट सौप दी परन्तु भाजपा के बागी कमल शर्मा ने मैदान मे आकर ताल ठोकने के कारण यह वार्ड नगर का सबसे हाॅट वार्ड होकर सबकी निगाह इस वार्ड पर लगी हुई है। ज्ञात रहे यह वार्ड हमेशा पुरी तरह भाजपा का वार्ड रहा है। इस बार का मुकाबला भाजपा ओर भाजपा के बागी उम्मीदवार के बीच होना तय है। वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा ने पारी देवी गोपाल सुतार तो कांग्रेस ने लाडबाई लीलाधर छीपा को मैदान मे उतारा है यहा भाजपा हमेशा मजबुत रही है इस बार का मुकाबला आमने सामने का है। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के जीवन कुमार तो कांग्रेस से ओमप्रकाश बलाई मैदान मे है यहा भी मुकाबला आमने सामने का है। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा ने गीता गोपाल धारवाल को तो कांग्रेस ने परवीन सलीम को मैदान मे उतारा है यहा पर भी कांग्रेस के बागी उम्मीदवार शम्मा बी ओर शाहेबा बी ने ताल ठोक कर मुकाबला जबरदस्त बना रखा है।

कुल मिलाकर नगर के पन्द्रह वार्डो मे से 6 वार्डो मे आमने सामने का मुकाबला तो 9 वार्डो मे बहुकोणिय मुकाबला बना हुआ है।

बात करे हम चुनावी रंगत की तो अब बनने लगा है चुनावी माहौल:-

नगर के 15 ही वार्डो मे नगर निकाय चुनाव को लेकर अब धीरे धीरे चुनावी माहौल बनने लगा है उम्मीदवार अपने अपने वार्ड मे चुनावी कार्यालय खोल रहे है कार्यकर्ताओ की पुछ परख होने लगी तो मतदाताओ की मान मनुहार भी होने लगी है भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने काम पर पुरे दमखम से लगे हुए है और नगर निकाय चुनाव को पुरे जोर शोर से लडने के लिए अपनी पुरी ताकत लगा रहे है।

चुनाव की तारीख नजदीक आने पर ओर बढेगी सक्रियता:-

नगर निकाय चुनाव नामंकन से लेकर वोटिंग तक कांफी लम्बा समय होने के कारण इतने दिन चुनावी रंगत नजर नही आ रही थी पर अब जैसे जैस चुनाव की तारीख नजदीक आ रही वैसे वैसे वार्डो मे चुनावी रंगत आने लगी और उम्मीदवारो के साथ साथ कार्यकर्ताओ और मतदाताओ मे भी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव जैसे नजदीक आएगे सक्रियता और बढ़ती जाएगी।

नगर की सरकार किसकी बनेगी इस पर भी होने लगी चर्चा :-

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनो दल अपना अपना बोर्ड बनाने की भरसक कोशिश मे लगे हुए है परन्तु नगर की सरकार किसके हाथो मे दे इस पर भी जगह जगह इन दिनो चर्चा होने लगी है। नगर के समझदार मतदाता सब तौल मौल कर ही नगर की सरकार बनायेगे क्योकी सब जानते है प्रदेश ओर देश मे कोन काबिज है किसके हाथ मे कमान सौपने पर नगर का विकास होगा कोन आगे से योजनाओ का लाभ नगर को दिला पायेगा इन सब बिन्दुओ पर नगर का मतदाता विचार कर रहा है। अभी कुछ कहना उचित नही पर टिकिट वितरण ओर नगर के वातावरण को देखते हुए भाजपा कांग्रेस से कई कदम आगे है। कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले मे आने के लिए बहुत मेहनत करना होगी वर्ना वर्तमान स्थति को देखते हुए तो नगर मे भाजपा हमेशा की तरह भारी रहेगी।

Related Post