Latest News

इनरव्हील डायमंड ने नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे मनाकर की, किया इनका सम्मान

Neemuch Headlines July 2, 2022, 11:00 pm Technology

नीमच। शहर की सबसे अग्रणी सामाजिक संस्था इनरव्हील डायमंड द्वारा सत्र 2022 - 23 के शुभारंभ पर डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में आज जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस समारोह में डॉ.प्रशांत राठौर, डॉ आशीष जोशी, डॉ योगेश धाकड़, डॉ अंकित माहेश्वरी (शिशु रोग विशेषज्ञ) का सम्मान पुष्पमाला,श्री फल, प्रशंसा पत्र, गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

क्लब अध्यक्ष इन्दु शर्मा ने डॉक्टर्स डे की जानकारी देते हुए बताया डॉ परमात्मा रूपी होते है आज जिन 4 डॉक्टर्स का हमारे क्लब ने सम्मान किया वास्तव में सम्मान के हकदार हैं। क्योकी इनके द्वारा बच्चों का इलाज हर समय किया जाता हैं।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अलका मंगल व पूर्व अध्यक्ष पूजा गर्ग ने किया। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित डॉक्टर्स द्वारा क्लब का आभार, धन्यवाद प्रेषित किया एवम सभी इनरव्हील मेम्बर्स को नव सत्र प्रारंभ की शुभकामनाएं दी।

उक्त समारोह में अध्यक्ष इन्दु शर्मा, आई. पी. पी. रिंकी तापड़िया, अलका मंगल, पूजा गर्ग, अर्चना परिहार, संगीता पोरवाल, दिशा सैनी, श्रुति खण्डेलवाल, रिंकू प्रजापति उपस्थित थे।

Related Post