Latest News

संस्था बी.आर. फाउंडेशन के मनासा तहसील अध्यक्ष के 17वे जन्मदिन के अवसर पर लगाए 17 पौधे

Neemuch Headlines June 26, 2022, 3:43 pm Technology

मनासा। सामाजिक संस्था बि.आर. फाउंडेशन के मनासा तहसील अध्यक्ष एवं जीवन ज्योति सेवा संस्थान नीमच के संचालक विशाल तोसावत के। 17वे जन्मदिन के अवसर पर संस्था द्वारा चलाए जा रहा।

अभियान मेरा पौधा मेरी कक्षा जिम्मेदारी सीजन 4 के तहत 17 पौधों का मातारुंडी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं संस्था पदाधिकारियों से भी अपील करती है कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर वृक्षारोपण करें और मानव सेवा के लिए रक्तदान भी करें।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल सोलंकी, मंदसौर जिला सचिव दशरथ चौहान, जिला सहसचिव बालमुकुंद मालवीय, नीमच जिला उपाध्यक्ष समीर मंसूरी, सचिव मनोज राव, सह सचिव समीर मंसूरी, मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान, मनोहर मालवीय, पंकज मालवीय, जीवन ज्योत सेवा संस्थान सदस्य नाम भवानी पाराशर, लक्ष्मी नारायण मालविया, धर्मराज तंवर, सोहेल हुसैन, मधुसूदन मेघवाल आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान द्वारा दी गई।

Related Post