Latest News

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार श्रीमती जानीबाई शंभूलाल धाकड़ के समर्थन मे शनिवार को कैबिनेट मंत्री सकलेचा विभिन्न ग्रामों में करेंगे जनसंपर्क

प्रदीप जैन June 25, 2022, 8:42 am Technology

सिंगोली। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड क्रमांक एक से भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार हंसमुख मिलनसार क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए दृढ़ संकल्पित मतदाताओं की पहली पसंद बन चुकी श्रीमती जानीबाई शंभूलाल धाकड़ जनपद पंचायत सदस्य उम्मीदवारो के समर्थन में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंपर्क करेंगे तथा जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार श्रीमती जानीबाई शंभूलाल धाकड़ को पतंग चुनाव चिन्ह एवं पार्टी के अधिकृत जनपद प्रत्याशीयो को मिले चुनाव चिन्ह पर अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाने की अपील करेंगे उक्त आशय की जानकारी मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने देते हुए बताया कि प्रदेश के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा प्रातः 10:00 बजे बोरदिया 10:30 बजे काकरिया तलाई 11:30 बजे डाबड़ा 12:00 बजे आनंदपुरा दोपहर 1:00 बजे कदवासा 2:00 बजे पलासिया 3:00 बजे खेड़ा 3:30 बजे थड़ोद 4:00 बजे धनगांव 5:00 बजे पटियाल और शाम 6:00 बजे सिंगोली में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत पार्षद पद के उम्मीदवारों की बैठक लेंगे इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार श्रीमती जानीबाई शंभूलाल धाकड़ सहित जनपद पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार और भाजपा के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता दौरे में साथ रहेंगे।

Related Post