जावद शहर काजी साहब पर्दा फरमा गए, नम आंखों से किया अलविदा, उनके पुत्र को शहर काजी एवं गद्दी नशीन बनाए गए

हबीब राही June 22, 2022, 10:56 pm Technology

जावद। राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की मशहूर हस्ती, पीर-ए-तरीकत एवं जावद शहर काजी सैय्यद मोहम्मद आकिल अख्तरुल कादरी साहब का मंगलवार 21 जून 2022 को शाम को 62 वर्ष की आयु में इंतकाल हुआ। जावद शहर काजी साहब रमज़ान से पूर्व ही अस्वस्थ थे, वे स्वस्थ का लाभ अपने आवास जावद पर ही ले रहे थे।

स्वस्थ में सुधार आने के पश्चात कपासन अपने छोटे बेटे डॉक्टर रिजवान रज़ा के साथ कपासन स्वस्थ लाभ ले रहे थे, कपासन में पहले से बेहतर महसूस कर रहे थे। सोमवार को अचानक उनका स्वस्थ खराब हुआ और उन्हें उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया कहा, जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार शाम को जावद शहर काजी सैय्यद आकिल साहब का विसाल (निधन) हो गया। सैय्यद साहब के चार संतान एक पुत्री एवं तीन पुत्र है। सैय्यद साहब जावद नगर की शान थे, पीर साहब भी थे, इनके मुरीदीन मध्यप्रदेश सहित आसपास के राज्यो में है।

जावद में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल थे, सभी व्यक्तियों के बड़ी सभ्यता एवं आदर के साथ बातचीत किया करते थे। अपने बच्चो एवं मुरीदों के साथ मिल कर कई सोशल वर्क किया करते थे। सैय्यद साहब को हर भाषा का ज्ञान था। उनका इस तरह से अचानक दुनिया को यू अलविदा कह जाना नगर के लिए बड़ा दुखदाई साबित हुआ। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर नगर में फैली मुरीदों, परिचितों, परिवारजनों के चेहरे मायूस हो गए।

इस खबर ने सभी को विचलित कर दिया। शहर काजी सैय्यद साहब का बुधवार 22 जून 2022 को दोपहर 2 बजे बाद नीमच दरवाजा बाहर की मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनका जनाजा लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, रामलीला मैदान, शर्मा मोटर्स, स्टेशन रोड होते हुए बस स्टेशन पहुंचा जहां पर बस स्टैंड पर जनाजे की नमाज पढ़ाई गई। जावद शहर काजी अलहाज सैयद अकील अख्तरु कादरी साहब की वसीयत के अनुसार उलमाए-इकराम व आसपास के शहर काजी की सरपरस्ती में सय्यद आदिल रजा को जावद शहर का काजी एवं गद्दी नशीन बनाए गए, उनकी दस्तारबंदी की गई। मध्यप्रदेश सहित राजस्थान व अन्य राज्यो के कई मुरीद ओर समाजजन मौजूद थे।

जनाजे में लगभग 6000 से ज्यादा मुरीदीन एवं समाजजन शामिल हुए अधिक संख्या होने से जनाजे की नमाज़ बस स्टैंड पर ही अदा की गई। सैय्यद साहब के परिवार वालो ने नगर परिषद अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post