बड़ी खबर- वार्ड बदलकर लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए राह हुई कठिन, विरोध के स्वर गूंजे आखिर कैसे दिलाएंगे जनता को विश्वाश पढ़े ये ख़ास खबर

महेंद्र सिंह राठौड़ June 18, 2022, 3:39 pm Technology

सिंगोली। निकाय चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ओर कांग्रेस के उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र तहसील कार्यालय पर दोपहर तीन बजे से पहले भरने के लिए लंबी कतार लग गई हैं।भाजपा ओर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदकर निम्न है नगर परिषद सिंगोली के वार्ड नं.1 से दीपादेवी-सुभाष शर्मा (भाजपा) नसीम बानो(कांग्रेस) वार्ड 2 से मोतीलाल - प्रभुलाल धाकड़ (भाजपा)अरविंद विश्नोई (कांग्रेस) वार्ड 3 से सन्तोषबाई - संजय कुमार (भाजपा) रेखा सत्यनारायण वैष्णव (कांग्रेस) वार्ड 4 से लता-मनोज कुमार (भाजपा) सोनिया कमल नायक (कांग्रेस) वार्ड 5 से सुरेशचन्द्र-मोहनलाल (भाजपा) नरेंद्र मोतीलाल धाकड़ (कांग्रेस) वार्ड 6 से सुनीलकुमार - रतनलाल सोनी (भाजपा) मनोज प्रजापत (कांग्रेस) वार्ड 7 से सुनीता-राजकुमार मेहता (भाजपा) सुशीला विश्नोई (कांग्रेस) वार्ड 8 से कौशल किशोर व्यास (भाजपा) जमील मेव (कांग्रेस) वार्ड 9 से निशान्त-कैलाश जोशी ( भाजपा) राजेश भंडारी (कांग्रेस) वार्ड 10 से मीनाक्षी-हेमराज धारवाल (भाजपा) अंतिम निशिकांत शर्मा (कांग्रेस) वार्ड 11 से लीनादेवी-विकास सेन (भाजपा) सोनम चौधरी(कांग्रेस)वार्ड 12 से अशोक सोनी विक्रम (भाजपा) दिलीप भरत शर्मा (कांग्रेस) वार्ड 13 से भावना-गोपाललाल सुतार (भाजपा) लाड़बाई लीलाधर पांडे (कांग्रेस) वार्ड 14 से जीवन-शंकरलाल बलाई (भाजपा) ओम बलाई (कांग्रेस) और वार्ड नं.15 से श्रीमती गीताबाई-गोपाललाल धारवाल (भाजपा) परवीन बानो सलीम (कांग्रेस) हैं। वही कांग्रेस ने अंतिम समय पर भी अपनी लिस्ट घोषित नही करि जिसके कारण कांग्रेस के उम्मीदवार में भी संसय की स्थिति अंतिम समय तक बनी रही है।

वही अपना वार्ड बदलकर लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए वार्डो में असंतोष के स्वर उभरने लग गए है वर्षो से आस लगाए बैठे पार्टी के कार्यकर्ताओ में भयंकर रोष व्याप्त है और निर्दलीय चुनाव लड़कर वह परेशानी खड़ी कर सकते है इस बार चुनाव बड़े ही रोचक और चोकाने वाले हो सकते है।

तहसीलदार शत्रुध्न चतुर्वेदी, श्रवण चन्देल, दिलीप शर्मा और मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र जोशी मुख्यालय पर उपस्थित थे।

Related Post