निकाय चुनाव का असली घमासान तो कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद होगा, भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस की सूची का हे इन्तजार

प्रदीप जैन June 18, 2022, 11:42 am Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय के चुनाव को लेकर नगर मे खासा माहौल बना हुआ है खासकर निकाय चुनाव को लेकर आज जारी हुई भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारो की सूची के बाद अचानक वातावरण मे एकदम उबाल सा आ गया जिनको टिकिट मिला वो अपने नामंकन की तैय्यारी मे भागता दिखा तो जिसे टिकिट नही मिला वो निर्दलीय के रूप मे नामंकन की तैय्यारी करता देखा गया।

वही कांग्रेस खेमे मे आज सूची जारी नही होने के कारण माहौल उहापोह वाला देखा गया कल दिनांक 18 जून नामंकन की अंतिम तारीख होने से कल तहसील कार्यालय मे दोनो दलो के नामंकन भरने वाले लोगो की भीड़ रहेगी कांग्रेस के लोगो के सामने अधिक परेशानी का कारण रहेगा की सुबह सूची जारी होने के बाद उसे सब तैय्यारी करना है जो परेशानी का कारण दिख रहा है।

फिर भी देखो कल अंतिम दिन क्या माहौल रहता है। कांग्रेस की सूची के बाद टिकिट नही मिलने वाले लोग क्या कम समय तैय्यारी करके अपना निर्दलीय के रूप मे नामंकन भरेगे या पार्टी निर्णय को मानकर संगठन के निर्णय को स्वीकार करेगे।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ओर कांग्रेस दोनो ही दलो से टिकिट नही मिलने वाले अधिकांश दावेदार अपनी कागजी तैय्यारी पुरी करके तैय्यार है ओर फार्म तो भरगे ऐसा बताया जा रहा है। कुल मिलाकर नामंकन के अंतिम दिन नामंकन दर्ज करने वाले लोगो की अधिकता रहेगी जिसमे भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय सभी लोग रहेगे। नामंकन को लेकर प्रशासन की टीम भी पुरी तरह मुस्तैद है।

अब देखना यह है की कांग्रेस किसको टिकिट देती है और किस किस मे मुकाबला होगा यह तो कल ही मालुम पड पायेगा अभी तो सिर्फ तेल देखो और तेल की धार देखो।

अभी तक कुल आठ नामंकन दर्ज हुए है :-

तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर निकाय के चुनाव को लेकर आज दिंनाक 17 जून तक विभिन्न वार्डो से कुल आठ नामंकन दर्ज हुए है।

Related Post