Latest News

सात वर्ष पुराने प्रकरण में 01 स्थाई वारंटी व 01 गिरफ्तारी वारंटी नागथुन का प्रकाश चारण गिरफ्तार, जावद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

Neemuch Headlines June 18, 2022, 11:36 am Technology

जावद। जावद थाना निरीक्षक राजेश सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में 01 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंट तामील करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी अनुसार थाना जावद को प्रकरण क्रमांक 833/14 धारा 498 क,506 भा द वि में स्थाई वारंट तथा प्रकरण क्रमांक 720/14 धारा 323,294,506,336,34 भा द वि में गिरफ्तारी वारंटी प्रकाश पिता गोविंद चारण उम्र 29 वर्ष निवासी नागथून को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश सिंह चौहान, उनि शशिकला चौहान, स उ नि वीरेंद्र सिंह बिसेन, प्र.आर. सौरभ सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, आर. रविन्द्र पाटीदार,एवं म. आर.ममता की सराहनीय भूमिका रही

Related Post