वार्ड के बाहर के प्रत्याशी को अधिकृत करने को लेकर जीरन में हुआ जमकर विरोध पुतला दहन कर नगर वासियों ने निकाला अपना आक्रोश

दुर्गाशंकर लाला भट्ट June 17, 2022, 8:20 pm Technology

जीरन। नगरी निकाय एवं पंचायती चुनाव के समय बड़ी सरगर्मी का माहौल बना हुआ है। ऐसे में 5 वर्षों से इंतजार कर रहे पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता चुनावी समय में उम्मीद लगा कर बैठते हैं कि उन्हें इस बार पार्टी मौका देगी परंतु भारतीय जनता पार्टी की जीरन की अधिकृत सूची जारी होने के बाद जीरन में अच्छा खासा आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय वार्ड के कार्यकर्त्ता को छोड़कर अन्य वार्ड के व्यक्ति को अधिकृत करने पर वार्ड वासियों ने इसका जमकर विरोध किया यहां तक कि उन्होंने नीमच विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला तक दहन कर दिया। नगर वासियों का कहना है कि अपने वार्ड के व्यक्ति को छोड़कर अन्य वार्ड के व्यक्ति को अधिकृत करना सक्रिय कार्यकर्ताओं का दमन करने जैसा है। वही कुछ समय पूर्व में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी यह निर्देश दिए थे कि जो कार्यकर्त्ता जिस वार्ड से है वो वहीं से चुनाव लड़े।

ऐसे में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। और कहीं न कहीं इसका खामियाजा दोनों पार्टियों को भुगतना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस की ओर से भी कई लोग अधिकृत सूची को लेकर आक्रोशित हैं।

Related Post