नगर निकाय चुनाव हेतू भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारो की सूची जारी, सूची जारी होने पर कही खुशी कही गम वाला माहौल

प्रदीप जैन June 17, 2022, 4:04 pm Technology

सिंगोली। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनो दलो के अधिकृत उम्मीदवारो की सूची का इन्तजार नगर वासियो को बड़ी बेसब्री से था। आखिर अधिकृत उम्मीदवारो की सूची जारी करने मे भाजपा ने बाजी मारते हुए नगर के 15 ही वार्डो से अपने अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए है।

कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई सूची जारी नही होने से कांग्रेसी खेमे मे मायुसी का वातावरण बना हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने सिंगोली नगर परिषद के लिए 15 ही वार्ड से जो अधिकृत उम्मीदवारो की सूची जारी की है उसमे वार्ड क्रमांक 1 दीपादेवी सुभाष शर्मा, वार्ड क्रमांक 2 मोतीलाल धाकड, वार्ड क्रमांक 3 संतोष संजय सुतार, वार्ड क्रमांक 4 लता मनोजकुमार, वार्ड क्रमांक 5 सुरेश जैन, वार्ड क्रमांक 6 सुनील रतनलाल सोनी, वार्ड क्रमांक 7 सुनीता राजकुमार मेहता, वार्ड क्रमांक 8 कौशल व्यास, वार्ड क्रमांक 9 निशांत कैलाश जोशी, वार्ड क्रमांक 10 मिनाक्षी हेमराज धारवाल, वार्ड क्रमांक 11 लीना विकास सेन, वार्ड क्रमांक 12 अशोक सोनी विक्रम, वार्ड क्रमांक 13 सुश्री भावना गोपाल सुतार, वार्ड क्रमांक 14 जीवन शंकर लाल, वार्ड क्रमांक 15 गीता गोपाल धारवाल को भाजपा से अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इधर कांग्रेस की ओर से अभी तक अधिकृत उम्मीदवार घोषित नही होने के कारण उम्मीदवारो और कार्यकर्ताओ मे मायूसी का वातावरण बना हुआ है। बात करे हम भाजपा खेमे की तो आज जारी हुई सूची के कारण कही खुशी कही गम वाला वातावरण देखने को मिला है खुशी जिनको टिकिट मिला उनमे है तो गम जिनको टिकिट नही मिला उनमे देखने को आ रहा है।

खेर ये चुनाव है इसमे मांगने वाले सभी को टिकिट नही मिलता है और टिकिट मिलकर लडने वाले सभी जीतकर भी नही आते है इसलिये कहा गया हे की चुनाव मे सब चलता है। नगर के नागरिको को अब कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है क्योकि कांग्रेस की सूची के बाद ही मालुम हो सकेगा की मुकबला कैसा होगा अभी तो सिर्फ तेल देखो और तेल की धार देखो।

Related Post