Latest News

मनासा नगरीय निकाय चुनाव में 15 वार्डो में से बुधवार को 4 नामांकन हुए दाखिल, कुल संख्या हुई 8

कुंज बिहारी कुशवाह June 15, 2022, 6:31 pm Technology

मनासा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर नगर परिषदो में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 जून से प्रारंभ हो गई है जो 18 जून तक नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफीसर के पास दाखिल किए जा सकते हैं।

लेकिन मनांसा में पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के पास अभी कम लोग ही पहुंच रहे हैं अभी लोग कहीं पार्टियों से टिकट की आस में तो कहीं शुभ मुहूर्त के इंतजार में है जिसके बाद नामांकन दाखिल की संख्या बढ़ेगी | बुधवार को मनासा नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 से रीना पति निर्मल कुशवाह वार्ड क्रमांक 5 से कविता पाल ,वार्ड क्रमांक 6 से दुर्गा बाई धोबी ,वार्ड क्रमांक 14 से हीना सोनगरा नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर SDM पवन बारिया के पास दाखिल किये गए है इस तरह अभी तक मंनासा के 15 वार्डो में पार्षद पद हेतु करीबन 8 अभ्यर्थियों ने ही अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। वही आगे की प्रक्रिया जारी है । मंनासा नगर परिषद के अंतर्गत 15 वार्ड में करीबन 19 हजार मतदाता है व 8 नामांकन पार्षद पद हेतु जमा हुए है।

Related Post