सेवा क्षेत्र में अग्रणी संस्थान नीमच इनरव्हील क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित, ये होंगे कार्यकारिणी के प्रमुख

NEEMUCH HEADLINES June 13, 2022, 7:03 pm Technology

नीमच। मानव सेवा को समर्पित महिलाओं की सबसे विस्तृत अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब नीमच की नवीन कार्यकारिणी सत्र 2022-23 घोषित कर दीं गईं.

जिसमें अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती शोभा तोतला, सचिव पद हेतु श्रीमती रागिनी कालरा व कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती अलका चड्डा को बनाया गया । नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह दिनांक 18 जून को रोटरी भवन पर होगा।

नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जूलाई 2022 से प्रारंभ होकर 30 जून 2023 तक रहेगा।

Related Post