Latest News

नीमच रोटरी क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सतीश तोतला अध्यक्ष, विजय दुआ सचिव व कोषाध्यक्ष संदीप पोरवाल, 18 जून को लेंगे शपथ

NEEMUCH HEADLINES June 13, 2022, 6:58 pm Technology

नीमच। रोटरी क्लब नीमच के आगामी सत्र 2022-23 के लिए नीमच के सुप्रसिद्ध समाजसेवी कांट्रेक्टर सतीश कुमार तोतला निर्वाचित हुए।

श्री तोतला ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद पर विजय दुआ व कोषाध्यक्ष पद पर संदीप पोरवाल की नियुक्ति की हैं, साथ ही अन्य पदाधिकारीगण नियुक्त किए गए। रोटरी का नवीन कार्यकाल 1जूलाई से प्रारंभ होगा, इस हेतु दिनांक 18 जून 2022 को रोटरी क्लब की नवीन कार्यकारिणी शपथग्रहण करेंगी।

शपथग्रहण समारोह में रोटरी के आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन जिनेन्द्र जी जैन (भोपाल ) मुख्यातिथि होंगे व शपथ अधिकारी रोटेरियन सरजीव भाई पटेल (इन्दौर), विशिष्ट अतिथि रोटेरियन श्री सुशील मल्होत्रा (इन्दौर), रोटेरियन दिनेश रांका (मन्दसौर) व गीतांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर के सीईओ डॉ.प्रीतम तम्बोली रहेंगे ।

Related Post