Latest News

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश से दूसरे वार्डो में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में मची खलबली पढ़े पूरी खबर

दुर्गाशंकर लाला भट्ट June 12, 2022, 9:15 pm Technology

जीरन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश में हो रहे नगरी निकाय चुनाव में एक भूचाल दिया है आदेश जारी कर आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगरी निकाय चुनाव में जो कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जिस वार्ड का रहने वाला है उसी में चुनाव हेतु उसे अधिकृत किया जाएगा दूसरे वार्डो में जाकर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी उम्मीदवार को किसी भी हालत में टिकट या अधिकृत नहीं किया जाएगा पर अधिकतर जगह हुए आरक्षण में कांग्रेसी उम्मीदवार दूसरे वार्ड में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

वह स्थानीय वार्ड के उम्मीदवार को मौका नहीं मिल रहा है दूसरे वार्ड में जाने वाले उम्मीदवार अधिकतर अपने राजनीति रसूख का प्रयोग कर किसी भी तरह से चुनाव लड़ने की जुगत में बैठे हैं पर आज जारी होने वाले आदेश में इन उम्मीदवारों में खलबली का माहौल पैदा हो गया है।

क्या कांग्रेस संगठन इस आदेश का पालन स्थानीय लेवल पर नेताओं के माध्यम से करा पाएगा या कांग्रेस के मुखिया के आदेश को उन्हीं की पार्टी नजरअंदाज करती आएगी ओर अगर ऐसा हुआ तो क्या कांग्रेस का संगठन दूसरे वार्ड में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर पार्टी कोई कार्यवाही कर पाएगी देखना आगे क्या होता है।

Related Post