Latest News

राजस्थान आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, क्रिश भारद्वाज ने A+ ग्रेड लाकर किया विद्यायल और परिजनों का नाम रोशन

NEEMUCH HEADLINES June 10, 2022, 1:13 pm Technology

छोटी सादड़ी। राजस्थान आठवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आ गए। जिसमे उपखंड छोटी सादड़ी के खेरमालिया गांव के क्रिश पिता फतेहसिंह भारद्वाज ने आठवीं कक्षा में A ग्रेड में उत्तीर्ण कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। ज्ञात रहे क्रिश के पिता निर्धन परिवार से होकर कृषि कार्य करते हैं साथ ही इतनी छोटी उम्र में क्रिश भी कृषि कार्य में परिवार की यथासम्भव मदद करता है। कहते है की जो अभाव में जीते है वही दुनिया बदलते है। परीक्षा सेंटर पर प्रतिदिन 2 किमी पैदल चलकर परीक्षा देकर क्रिश ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया। सुविधाओ के अभाव के बावजूद भी A ग्रेड मैं उत्तीर्ण होना अपने आप में मिसाल है। बालक के उत्कृष्ठ परिणाम पर विद्यालय परिवार ने बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वही क्रिश के दादाजी मनोहर सिंह भारद्वाज ने भी खेरमालिया गांव के विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Related Post