कलश यात्रा के साथ श्री धाम वृन्दावन के कथावाचक पं.गोपी जी शास्त्री के मुखारविंद से भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रारम्भ

महेंद्र सिंह राठौड़ June 10, 2022, 10:57 am Technology

सिंगोली। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव कै प्रथम दिन 9 जून गुरुवार को सुबह 9 बजे भव्य कलश के साथ पौथी यात्रा वार्ड 10 में स्थित चमत्कारीक बारी के बालाजी मंदिरं से प्रारम्भ होकर चौधरी मोहल्ला, निचला बाजार,बापु बाजार, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड,तिलस्वा चौराहे होते हुऐ बजरंग व्यायाम शाला बालाजी मंदिर पहुची जिसमें नगर के समस्त धर्म प्रेमी पुरूषो, माताओ, बहनो संग बच्चों ने भी बडे उत्साह से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया। भागवत कथा 9 जून से 15 जून तक प्रति दिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चलेगी व 15 जून को पुर्णाहुति के साथ प्रसादी वितरित की जायेगी। कलश के साथ पौथी यात्रा में कथावाचक पं. गोपी जी शास्त्री श्री धाम वृदांवन, आचार्य निखिल शर्मा,भाजपा नगर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, योगी युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अशोक राठौर, भाजपा युवा मोर्चा के विनोद छीपा, शिवलाल खटीक,एवं पप्पू शर्मा सहित कई धर्म प्रेमी उपस्थित थे। शोभा यात्रा के पुराना बस स्टैंड पहुंचने पर रमेश जी राठौर(सियाराम) , योगी युवा वाहिनी उज्जैन संभागायुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़,पूर्व जिला युवक कांग्रेस महासचिव राजकुमार छीपा द्वारा जलपान की व्यवस्था कर शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी धर्म प्रेमियों को जल पान कराया।

Related Post