Latest News

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप जैन June 10, 2022, 10:53 am Technology

सिंगोली। यहां पर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मैं आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें प्रातः काल अभिषेक ,नित्य नियम पूजन उसके उपरांत विधान का आयोजन एवं दोपहर में क्लास एवं सायंकाल बच्चों की क्लास, भक्ति ,शास्त्र स्वाध्याय एवं उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए नवीन धानोत्या ने बताया की आज प्रथम दिन समयसार विधान का आयोजन किया गया। दोपहर मे बच्चों, बड़ों, महिलाओं, बालिकाओं की क्लास संपन्न हुई, रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। उपरोक्त सभी आयोजन पंडित अभय कुमार देवलाली, पंडित अशोक कुमार लुहाड़िया मंगलायतन, पंडित देवेंद्र कुमार जैन बिजोलिया पंडित अश्विन नानावटी एवं पंडित संजय हरसोरा कोटा के सानिध्य में संपन्न हो रहे हैं जिसमें आसपास के गांव से भी लोग आकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा।

Related Post