Latest News

नीमच नगर पालिका CMO सीपी राय का तबादला गरिमा पाटीदार होगी नई सीएमओ

NEEMUCH HEADLINES June 8, 2022, 7:21 pm Technology

नीमच। नगर परिषद व नगरपालिका के प्रस्तावित चुनावों को द्रष्टिगत रखते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 18 नगर पचांयत व पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सूूची जारी कि है।

इसमें नीमच जावद पिपलियामंडी मल्हारंगढ, जीरन, सिंगोली, कुकडेश्वर नयागांव सरवानिया के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को बदला है। नीमच नगरपालिका मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी राय का स्थानांतरण विदिशा कर दिया गया है। वही पिपलियामंडी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री गरिमा पाटीदार अब नीमच की मुख्य नगरपालिका होंगी।

Related Post