Latest News

नव जागृति राजपूत युवा सेवा संस्थान भाटखेडी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जन्मोत्सव

महेंद्र सिंह राठौड़ June 3, 2022, 4:53 pm Technology

भाटखेड़ी। हर वर्ष की तरह भाटखेडी में मनाया गया महाराणा प्रताप जन्मोत्सव जिसमें सभी सरदार भाईयों ने व बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया व सामाजिक एकता का परिचय दिया इस कार्यक्रम का संचालन मंगल सिंह देवड़ा ने किया व रोहित सिंह गहलोत ने सभी का उत्साहवर्धन किया आभार रमेश सिंह राठोड ने किया।

कार्यक्रम में सभी सरदार भाईयों ने तन मन धन से सहयोग किया जिसमें स्वागत व पोस्टर व्यवस्था रोहित सिंह गहलोत, ठंडाई व्यवस्था कुशाल सिंह देवड़ा, अल्पाहार व्यवस्था देवि सिंह देवड़ा, मुख्य कार्यक्रम कि व्यवस्था मंगल सिंह देवड़ा, विजय सिंह देवड़ा, कन्हैयासिंह गहलोत, भुपैन्दर सिंह देवड़ा की रही।

इस अवसर पर सभी की सहमति से चर्चा कर यह निर्णय लिया गया की समाज द्वारा महाराणा प्रताप कि मुर्ति लग़वाई जाए जिसके लिए प्रहलाद सिंह पिता मदन सिंह देवड़ा द्वारा तिन हजार रुपये की घोषणा की गई इसके साथ ही महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति भाटखेडी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष विजय सिंह राठोड एवं उपाध्य्क्ष कुशाल सिंह देवड़ा, कृष्णपाल सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है व सात दिवस में कार्यकारी गठन का समय दिया गया।

Related Post