नीमच। सामाजिक व धार्मिक संस्था ज्योतिष एवं कर्मकान्डीय मानव सेवा परिषद (रजि.) नीमच के त्रिवार्षिक निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण शर्मा (सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक), पवन कुमरावत (मुख्य लेखापाल जन अभियान परिषद) के सान्निध्य में 1 मई को संस्था कार्यालय पर सम्पन्न हुए।जिसमें सर्वानुमति से समस्त कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पंडित दशरथ शर्मा को अध्यक्ष, पं.परसराम शर्मा को सचिव, पं.मनोहर नागदा को कोषाध्यक्ष), पं.राजेन्द्र पुरोहित को उपाध्यक्ष, पं.प्रवीण पण्डिया को संयुक्त सचिव, पं.लोकेश व्यास और पं.सुनील नागदा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पंडित प्रहलाद व्यास, पं. छोटेलाल शर्मा, पं. भागीरथ शर्मा, प.घनश्याम त्रिवेदी, प.अर्जुन नागदा, प.हरिशंकर यजुर्वेदी, प.दिनेश शर्मा, प.आशीष जोशी, प.सनत नागदा आदि उपस्थित थे।उक्त जानकारी संस्था के नवनियुक्त सचिव प.परसराम शर्मा द्वारा दी गई।