Latest News

नीमच एएसपी सूंदर सिंह कनेश और दबंग टीआई योगेन्द्र सिसौदिया को मिला "रूस्तम जी" अवार्ड

दुर्गाशंकर लाला भट्ट May 31, 2022, 6:23 pm Technology

नीमच। जिला पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्मानीत किया गया है। जिसके बाद जिला पुलिस विभाग का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।  दरअसल, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर नीमच जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और साइबर एक्सपर्ट के नाम से मशहूर जीरन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया को "रूस्तम जी" अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड में दोनों ही तेज तर्राट अफसरों को 12 बोर बंदूक दी गई। इस पर जिला पुलिस विभाग में ने उन्हें बधाईयां दी है।  वही नीमच जिले के लिए भी यह गौरव का क्षण रहा जहा 2 रुस्तम अवार्ड एक साथ जिले के अधिकारियो को मिले।

Related Post