Latest News

नीमच जिले के सबसे बड़े जनपद क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं आखिर कैसे जनता देगी दोबारा मोका, इस बार मनासा जनपद में इनको लग सकता है बड़ा झटका

NEEMUCH HEADLINES May 29, 2022, 3:58 pm Technology

मनासा। चुनावी आरक्षण से कई चेहरों पर खुशी तो कई चेहरों पर मायुसी का चेहरा लेते गुम रहे दावेदार। नीमच जिले की सबसे बडी जनपद पंचायत मनासा है जहा 97 पंचायत से बढ़कर इस बार 102 पंचायत हो गयी है।

सरपंच पद के लिऐ आरक्षण हुआ यहा पुर्व की जनपद अध्यक्ष पुरुष सीट रही थी, इस बार आरक्षित महिला अध्यक्ष सीट है। वहीँ चुनावी चर्चा होटलो चोराहै पर हो रही है कि जनपद अध्यक्ष के पुर्व के कार्यकाल को देखे तो क्षैत्र मे जनपद से होने वाले विकास मे नया जनपद कार्यालय भवन से अधिक कुछ दिखाई नही दे रहा।

पंचायतो मे एक भी ग्राम पंचायत विकास के लिऐ गोद नही ली जिसे याद किया जाऐ। इस बार महिला सिट होने से दावेदार खुल कर दावेदारी करने मे पीछे है, जहा तक पार्टियो की बात है, ऐसे मे भाजपा व काग्रेस के साथ आम आदमी पार्टि भी लोगो की चर्चा मे है, जनपद के वार्डो के आरक्षण मे भाजपा काग्रेस सदस्य पद के दावेदार चिन्हीत करने को लेकर मैदान मे अपने पेर रख चुके है, जो खुल कर सामने आना बाकी है, वही चर्चाओ की माने तो जनता इस बार जनपद सदस्य के लिऐ ऐसा चेहरा ढुढेगी जो सरकार की योजना के लिऐ जनपद सदस्य खुद आगे आकर योजना का लाभ क्षैत्र की जनता तक पहुचाए।

खुद के विकास से ज्यादा क्षेत्र के विकास को महत्त्व दे।पहले होता यह आ रहा था कि जनपद सदस्य चुनाव जीत कर अध्यक्ष चुनने तक देखे गए। उसके बाद जनता भी उन्हें भूल गयी और प्रतिनधि ने भी कभी पलटकर अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाना उचित नहीं समझा। जनता समस्या लेकर जनपद कार्यालय की दहलीज पर भटककर थक चुकी है।

इस बार क्षेत्र की जनता जनपद सदस्य के चेहरे से चुनेगी जो उनके काम आ सके ना की पार्टी के चेहरे को जो बेवजह थोप दिया जाए। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस बार जनपद के लिए कई चेहरे सामने आएंगे और इस बार जनता नए चेहरे का साथ देगी।

Related Post