3.59 करोड की लागत से वृंदावन गार्ड़न में बनेगा स्वीमिंग पुल, सांसद गुप्ता व विधायक मारू करेंगे भुमिपुजन

Neemuch Headlines May 28, 2022, 8:20 pm Technology

मनासा। वृंदावन गार्डन में 3 करोड 59 लाख रूपए की लागत से स्वीमिंग पुल बनेगा। सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू 29 मई की शाम 6 बजे इसका भुमिपुजन करेंगे।

नगर पालिका द्वारा स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जाना है। स्वीमिंग पुल निर्माण से शहर की तैराकी प्रतिभा निखरेगी। तैराकी का शौक रखने वाले आम नागरिकों के लिए स्वीमिंग पुल का उपयोग होगा।

नगर परिषद ने स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए सांडिया रोड स्थित वृंदावन गार्डन का स्थान चिन्हित किया है। करीब 3 करोड 59 लाख रूपए की लागत से इसका निर्माण होगा। सांसद सुधीर गुप्ता और मनासा विधायक माधव मारू इसका भुमिपुजन करेंगे।

भुमिपुजन होने के साथ उक्त स्वीमिंग पुल का निर्माण शुरू होगा और जल्द यह बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल गर्मी में स्विमिंग पूल शुरू हो जाएगा।

भाजपा शाषित पूर्व अध्यक्ष रहेंगे विशेष अतिथि :-

स्वीमिंग पुल निर्माण में मनासा नगर परिषद में भाजपा शाषित अध्यक्ष रहे जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसमें पूर्व नप अध्यक्ष श्रीमती मंजू बंशीलाल राठौर, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश व्यास, यशवंत सोनी, निलिमा मारू के साथ ही भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी उपस्थित रहेंगे।

Related Post