Latest News

मंत्री सकलेचा ने रतनगढ मे किया 1 करोड़ के मांगलिक भवन का भूमिपूजन, और नवनिर्मित अत्याधुनिक बगीचे का लोकार्पण

निर्मल मूंदड़ा May 27, 2022, 1:54 pm Technology

रतनगढ़। जावद क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने रतनगढ़ में नगर परिषद द्वारा आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सकलेचा ने नीमच सिंगोली रोड पर स्थित फिल्टर प्लांट के पास 1 करोड़ के मांगलिक भवन का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात डेर वाले बालाजी मंदिर परिसर पर पहुंच कर नगर परिषद द्वारा नवनिर्मित अत्याधुनिक गार्डन (बगीचे) का रिबन खोलकर लोकार्पण कर बच्चो को समर्पित किया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सकलेचा के साथ भाजपा जिला मंत्री सतीश व्यास,नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश मूंदड़ा, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, सोहनलाल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नंदलाल भांबी, रतनगढ नगर भाजपा अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्रवण पाटीदार, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी डिकैन, महिला मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मीदेवी नागदा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदाबाई बैरागी, पूर्व न.पा. उपाध्यक्ष संपतबाई सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. बिलाल मंसूरी आदि उपस्थित थे। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत नगर परिषद सीएमओ गिरीश शर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर लाल सोनी, नगर पालिका इंजीनियर दीपक मुवैल, कर्मचारी गण राजेश पटवा, जगदीश राठौर,भरत भाटी के द्वारा किया गया। अंत में सामूहिक सहभोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Post