बघाना में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने समय पर पहुँचाया अस्पताल।

Neemuch headlines April 5, 2026, 7:31 pm Technology

नीमच । थाना बघाना क्षेत्र में सोनियाना गाँव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/04/2026 को दोपहर 12:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बघाना क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए खाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कैलाश मालवीय एवं पायलेट अर्जुन ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। डायल 112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआरव्ही वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार चल रहा है। डायल 112 जवानों की तत्परता से अवसादग्रस्त 35 वर्षीय व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।

Related Post