Latest News

सीआरपीएफ के ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नीमच में शेलेन्द्र सारथी फाउंडेशन के प्रथम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Neemuch Headlines May 24, 2022, 8:01 pm Technology

नीमच। ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल नीमच के तत्वाधान में परिवार कल्याण केन्द्र में ‘‘शेलेन्द्र सारथी फाउंडेशन’’ की संस्थापक ज्योतिशाचार्य डॉ. संजू सिंह पत्नी शहीद पुलिस उप महानिरीक्षक, शेलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा श्रीमती संतोश रावत एवं ग्रुप केन्द्र नीमच के डी.आई.जी. श्री आर.एस.रावत की उपस्थिति में ‘‘शेलैन्द्र सारथी फाउंडेशन’’ का प्रथम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम ग्रुप केन्द्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आर.एस. रावत ने बताया कि ‘‘शेलेन्द्र सारथी फाउंडेशन’’ की स्थापना 29 दिसंबर 2021 को होने के उपरान्त इस फाउंडेशन का प्रथम कार्यक्रम ग्रुप केन्द्र, नीमच में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही डी.आई.जी. आर.एस.रावत द्वारा यह भी बताया गया कि शहीद शेलेन्द्र विक्रम सिंह, डी.आई.जी. वर्श 2019 में कश्मीर घाटी में तैनात थे। दिनांक 15 दिसम्बर 2019 को भारी बर्फबारी के कारण हवाई यात्रा स्थगित होने के कारण वह सड़क मार्ग द्वारा जम्मू से श्रीनगर आते समय रास्ते में भारी भूस्खलन होने के कारण बड़ा पत्थर उनकी गाड़ी से टकरा गया तथा इस बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण हादसे में शहीद डी.आई.जी. शेलेन्द्र विक्रम सिंह देश सेवा करते हुए अमर हो गए। शहीद शेलेन्द्र विक्रम सिंह, डी.आई.जी. के असामयिक हुए देहान्तवास के पश्चात् डॉ. संजू सिंह ने जिन पस्थितिथियों का सामना अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से किया है वही विश्वाश तथा इच्छाशक्ति केरिपुबल की अन्य वीर नारियों में प्रेरित करने हेतु तथा केरिपुबल में तैनात कार्मिकों के परिवाजनों के कल्याण एवं सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए ‘‘शेलैन्द्र सारथी फाउंडेशन’’ की स्थापना की गई है। डॉ. संजू सिंह द्वारा उपस्थित सभी वीर नारियाँ को उपहार एवं कम्बल भेंट की तथा अपने दुखों का एक-दुसरे के साथ साझा किया व उनकी समस्याएँ सुनी। कार्यक्रम के अन्त में ग्रुप केन्द्र के डी.आई.जी. आर.एस. रावत ने डॉ. संजू सिंह को स्मृति चिन्ह के रूप में व्बीजमतसवदल भ्वनेम की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा श्रीमती संतोश रावत, रेंज नीमच के डी.आई.जी. महेन्द्र कुमार, ग्रुप केन्द्र, नीमच के डी.आई.जी. राजेन्द्र सिंह रावत, चतुर्थ सिगनल बटालियन के कमांडेंट सुरज पाल वर्मा, सी.टी.सी. के कमांडेंट वेद प्रकाश एवं केरिपुबल की वीर नारियाँ, परिवार कल्याण केन्द्र की महिला सदस्य, राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं बच्चे मौजुद रहे।

Related Post