Latest News

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चिताखेडा इकाई तहसील जीरन का गठन, इनको मिली समाज में महत्वपूर्ण पदो पर जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह राठौड़ May 20, 2022, 12:10 pm Technology

जीरन। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के आदेश एवं नीमच जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह रूपपुरा कि अनुशंसा व जीरन तहसील अध्यक्ष दशरथ सिंह उगरान कि सहमति से, जीरन कार्यकारिणी अध्यक्ष अंशु बन्ना चन्द्रावत की पूर्ण सहमति से संगठन हित में लगातार सक्रिय भूमिका निभा कार्य करने वाले युवाओं को समाजहित में जिम्मेदारी देते हुए पूरी चित्ताखेड़ा नगर कार्यकारिणी का नव गठन हुआ जिसमे नगर अध्यक्ष प्रशांत सिंह चिताखेडा (बंटी बन्ना), नगर उपाध्यक्ष अर्जुन बन्ना अम्बावली, नगर संगठन मंत्री महेन्द्र बन्ना राजावत,नगर महामंत्री सुरेन्द्र बन्ना भाटी चिताखेडा,नगर कोषाध्यक्ष कुलदीप बन्ना चिताखेडा,नगर सह मिडिया प्रभारी लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया को बनाया गया सभी नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति से समाज में हर्ष की लहर है। यह जानकारी सुशांत सिंह चिताखेडा तह सह मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Related Post