Latest News

कांग्रेस को लगातार दुसरा झटका, कुंदन शर्मा कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल

Neemuch Headlines May 19, 2022, 6:04 pm Technology

नीमच। नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के.के.सिंह कालूखेडा, जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र सेठी के मार्गदर्षन में आज पं.अटलबिहारी वाजपेयी सभागृह नीमच में जिला युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पधारे भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधानसभा के विधायक दिलीपसिंह परिहार, उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, महामंत्री सुखलाल पंवार सहित जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा नेता गोपाल पेन्टर की उपस्थिति में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रवक्ता व तीन चार बार के चुनाव संचालक मैदानी कार्यकर्ता कुन्दन शर्मा, जीरन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पुनः अपने परिवार में लौटे।

ज्ञात रहे कि कुन्दन शर्मा पूर्व में भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य व नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा, पूर्व मंत्री कैलाष चावला, रघुनंदन शर्मा, स्व.खुमानसिंह शिवाजी, मदनलाल राठौर, प्रहलाद बंधवार, ओमप्रकाश पुरोहित, धीरज भामावत, भेरूलाल किलोरिया, मनोहरलाल जैन के साथ पूर्व में भाजपा का कार्य कर चुके हैं। श्री शर्मा के पुनः घर वापसी पर युवा मोर्चा के सैंकडों कार्यकर्ताओं सहित सभी इष्टमित्रों ने बधाई प्रेषित की है।

Related Post