Latest News

एक्शन मोड़ में मुख्यमंत्री शिवराज, जिलो में जल्दी हो सकती है बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी कई बड़े अधिकारी होंगे इधर से उधर

Neemuch Headlines May 19, 2022, 11:14 am Technology

नीमच। बीते दिनों मध्यप्रदेश के नीमच जिले की घटनाओ ने प्रदेश स्तर तक पहुचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी विचार करने पर विवश कर दिया। नीमच की घटना पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए। वही सूत्रों की माने जिलो में लंबे समय से जमे हुए अधिकारियों कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी हो सकती हैं। जिसमे आईपीएस, आईएएस के साथ कई बड़े अधिकारियो के ट्रांसफर लगभग तय है। सूत्रो से यह भी जानकारी आ रही है की शीघ्र ही ट्रान्सफर की लिस्ट जारी हो सकती है।

Related Post