Latest News

करणी सेना का जीरन काँलेज मे प्रदर्शन, प्राचार्य दीपा कुमावत को निलम्बित करने की मांग

महेंद्र सिंह राठौड़ May 17, 2022, 7:00 pm Technology

जीरन। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जीरन द्वारा जीरन स्थित शासकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रभारी दीपा कुमावत को निलम्बित करने की मांग की है जिसमें नीमच करणी सेना समस्त महाविद्यालय जिलाध्यक्ष कुंवर शक्तिसिंह भाटखेड़ा व जीरन तह. अध्यक्ष दशरथ सिंह उगरान व जीरन कार्यकारिणी अध्यक्ष अंशु बन्ना चन्द्रावत के नेतृत्व में करणी सैनिकों ने प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया। जिसमें करणी सेना जीरन के तहसील उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह सोनगरा तहसील कोषाध्यक्ष भंवर सिंह सोनगरा नगर अध्यक्ष विपुल सिंह, नगर संगठन मंत्री गिरिराज सिंह सोनीगरा व सुवाखेड़ा कॉलेज संगठन मंत्री राज बन्ना, सुवाखेडा़ कॉलेज सह मीडिया प्रभारी विशाल बन्ना आदि करनी सैनिक उपस्थित रहे। यह जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी रोहित बन्ना उगरान ने दी।

Related Post