Latest News

बदरीनाथ से इंदौर लौट रही यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 12 घायल

Neemuch Headlines May 14, 2022, 3:53 pm Technology

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोला घाटी के समीप बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।

सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं शामिल है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था। घटना सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप की है। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।

घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष), अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी देवास से बताए गए हैं।

Related Post