Latest News

सुनील सिंहल भारत विकास परिषद के रीजनल सेक्रेटरी (सेवा) नियुक्त

Neemuch Headlines May 12, 2022, 6:03 pm Technology

नीमच। भारत विकास परिषद मध्यभारत पश्चिम प्रांत के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुनील सिंहल को भारत विकास परिषद के मध्य क्षेत्र के रीजनल सेक्रेटरी घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद के मध्य क्षेत्र (सेंट्रल रिजन) में संपूर्ण मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का क्षेत्र आता है। सिंहल को रीजनल सेक्रेटरी सेवा का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा जावा शाखा अध्यक्ष संदीप खाबिया सचिव रवि पोरवाल कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा नीमच शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मधुसूदन खंडेलवाल, अशोक मंगल, कमल गोयल,पंकज दुबे राजेश गट्टानी आदित्य मालू ने बधाई दी।

Related Post