घर में लगी भीषण आग, देखते देखते 10 ट्राली सुखला जलकर खाक, 1भेस की मौत और बाकी घायल

मंगल गोस्वामी May 6, 2022, 5:52 pm Technology

मनासा। मनासा तहसील के ग्राम आत्रीमाताजी में शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, आगजनी की घटना में सूखला और घर का सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही आग की चपेट में आने से तीन भैंसे भी झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2 से 3 के बीच अत्रिमाता निवासी रामकन्या बाई पति स्व. तेजसिंह पंवार के मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई घटना में करीब 10 ट्रॉली सूखला, लकड़िया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घर के बाड़े में बंधी तीन भैंसे भी आग की चपेट में आ गई जिससे भेसे भी झुलस गई है। आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही मनासा थाने की डायल हंड्रेड और कुकड़ेश्वर की दमकल मौके पर पहुंची ओर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी में यह भी सामने आया है कि, मनासा थाना क्षेत्र में आज ही के दिन एक ही समय पर दो जगहों पर आगजनी की घटना एक साथ हुई। जिसमे पहली आंतरीमाता में, तो दूसरी ग्राम अल्हेड़ में। इसी कारण मनासा की दमकल ग्राम अल्हेड़ पहुंची थी जहा स्थित को नियंत्रण में करने के प्रयास किए गए तो वहीं आंतरीमाता में आगजनी की सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर की दमकल मौके पर पहुंची।

गांव आतरी माता में 1:00 बजे रामकन्या बाई पति तेज सिंह के घर पर बिजली के तार शॉर्ट सर्किट होने से  बाडे में आग लग गई जिसमें बाड़े में पशु बंधे हुए थे  वह जल गए उसमें चारा भरा हुआ था शुक्ला  वह भी जल गया उसमें एक भैंस की उम्र 8 वर्ष और वह 4 माह ज्ञाभिन थी तथा दूसरी भैंस उम्र 6वर्ष 4 महीने ज्ञाभिन थी तिसरी पाडी ऊम्र 3 वर्ष की पाडी   पूर्णत मृत पाई चुकी तथा 2 वर्ष की एक पाडी जली हुई है और 1 वर्ष की एक पाडी जली हुई है टोटल चार पशु जीवित है वह एक पशु मृत्य है घायल पशुओ का प्राथमिक उपचार किया गया है।

Related Post