Latest News

गिरिराज धरण को लगा छप्पन भोग, कथा में भाव विभोर भक्तगण

Neemuch Headlines May 5, 2022, 8:52 am Technology

खाकल देव जी महाराज के सानिध्य में सरवानिया महाराज में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन परम पूजनीय महाराज श्री घनश्याम जी वैष्णव ने कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया गया जिसमें कृष्ण भगवान ग्वाल वालों के साथ गाय चराने जाते हैं वह भगवान कृष्ण की बहुत ही सुंदर झांकी जिसमें प्रकाश पारीक ने सजा कर औरतों का मनमोहित किया भगवान कृष्ण ग्वाल बाल के साथ मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी रखा वह नंदगांव बरसाने वाले सभी इंद्र भगवान की पूजन करने जा रहे थे तो कन्हैया ने कहा इंद्र की पूजन मत करो और गोवर्धन की पूजन करो जो हमारी गौ माता को घास फूस लेते हैं तो सभी गांव वालों ने गोवर्धन की पूजन की तो इंद्र भगवान नाराज हो गए थे और 7 दिन तक सात समुद्र उड़ा दिए थे कृष्ण भगवान ने अपनी छोटी सी अंगुली के ऊपर गिरिराज महाराज को धारण किया तभी से भगवान का नाम गिरधर नागर पड़ गया जिसमें महाराज श्री ने बहुत ही सुंदर भजन गाया श्री गोवर्धन महाराज मैं तेरी शरण आयो

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन जी माली की ओर से आज श्री कृष्ण जी को 56 भोग, लगाया गया साथ ही 56 भोग का सभी भक्तगण में प्रसाद वितरण किया गया.

कल श्री कृष्ण भगवान एवं रुक्मणी जी का विवाह होना है विवाह बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा अतः सभी भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में पधारे एवं श्रीमद् भागवत कथा का धर्म लाभ लेवे और अपने जीवन को धन्य बनाएं

Related Post