Latest News

1.33 करोड़ में मंडी शेड, 20 करोड की लागत से बनेगा 100 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल, 5 मई को प्रभारी मंत्री करेंगे भमिपुजन

Neemuch Headlines May 4, 2022, 11:25 am Technology

मनासा। प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर 5 मई को मनासा प्रवास पर रहेगी। इस दौरान 20 करोड रूपए की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का भुमिपुजन करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहेंगे। मनासा में वर्तमान में मात्र 30 बेड का अस्पताल बना हुआ है। सालों से इसके उन्नयन की मांग की जा रही थी। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने इसे गम्भीरता से लिया और अस्पताल उन्नयन के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मांग की। समय समय पर विभागीय अधिकारियों से इसकी समीक्षा थी। इसका परिणाम रहा कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अस्पताल उन्नयन प्रस्ताव पर मोहर लगा दी ओर मनासा को 100 बिस्तरीय सिविल हॉस्पीटल की स्वीकृति जारी की गई। इसके साथ ही नवीन भवन निर्माण की भी स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 20 करोड रूपए की लागत से अस्पताल बनेगा। भवन निर्माण के लिए भूमि भी चिन्हि कर ली गई है। अल्हेड रोड स्थित पुराना अस्पताल (कोविड केयर सेंटर) पर नवीन अस्पताल बनेगा। मप्र शासन द्वारा पुलिस हाउसिंग बोर्ड उज्जैन को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। जिसके द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया हैं। 5 मई की शाम 5 बजे कोविड केयर सेंटर पर प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर इसका भूमिपुजन करेगी।

मंडी में 1.33 करोड में बनेंगे गेहूं व सोयाबीन का शेड :-

कृषि उपज मंडी में 1 करोड 33 लाख 20 हजार रूपए की लागत से मल्टीपरपस गेहूं एवं सोयाबिन यार्ड का निर्माण होना है। 5 मई को आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर इनका भी भुमिपुजन करेंगी। मंडी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मल्टीपरपस शेेड गेहु यार्ड निर्माण लागत 59.62 लाख एवं मल्टीपरपस शेड सोयाबीन यार्ड निर्माण लागत 73.58 लाख का भूमिपुजन होना हैं। शेड निर्माण से किसानों को सुविधा होगी। वह अपनी उपज शेड में खाली कर सकेंगे।

40 लाख के डोम निर्माण का लोकार्पण :-

कोविड केयर सेंटर पर 40 लाख की लागत से डोम बनकर तैयार है। प्रभारी मंत्री उक्त समारोह में इसका लोकार्पण करेंगे। कोविड की तीसरी तहर को दृष्टिगत रखते हुए डोम का निर्माण किया गया है।

Related Post